PM Kisan Latest Updates : पीएम किसान की 8वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं तो जान लें यह जरूरी बात

  • दिसंबर-मार्च 2020-21 की किस्त 9,92,13,424 किसानों के खाते में आ चुकी है
  • 11 करोड़ 74 लाख किसान अप्रैल-जुलाई 2021-22 की किस्त का इंतजार कर रहे हैं
  • योजना शुरू होने से लेकर अब तक इसमें किए गए 5 बड़े बदलावों को जान लें

Pm Kisan : पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ यदि आप भी ले रहे हैं तो ये खबर आपके लिए खास है. मोदी सरकार अब तक 2000-2000 की 7 किस्त देने का काम कर चुकी है. अब आठवीं किस्त का इंतजार सभी को है जो जल्द ही किसानों के खाते में आने वाली है.

दिसंबर-मार्च 2020-21 की किस्त 9,92,13,424 किसानों के खाते में आ चुकी है. वहीं अगस्त-नवंबर 2020-21 की 2000-2000 की किस्त 10,21,38,394 किसानों के खाते में केंद्र सरकार डाल चुकी है. वहीं APR-JUL 2020-21 की किस्त से 10,48,95,218 किसान लाभान्वित हो चुके हैं. अब 11 करोड़ 74 लाख किसान अप्रैल-जुलाई 2021-22 की किस्त का इंतजार कर रहे हैं.

दो साल पहले शुरू हुई इस योजना के लाभुक यदि आप भी हैं और अगली किस्त का इंतजार कर रहे हैं तो योजना शुरू होने से लेकर अब तक इसमें किए गए बड़े बदलावों को जान लें…

-पीएम किसान सम्मान निधि स्कीम के लाभुक के लिए सबसे जरूरी है आधार… बिना आधार के आप इस योजना का लाभ नहीं ले सकते हैं. सरकार ने लाभार्थियों के लिए आधार अनिवार्य जरूरी कर दिया है.

-योजना की शुरुआत में केवल उन किसानों को इसका पात्र माना गया, जिनके पास कृषि योग्य खेती 2 हेक्टेयर या 5 एकड़ थी. अब मोदी सरकार ने यह बाध्यता खत्म करने का काम किया है ताकि इसका लाभ 14.5 करोड़ किसानों को दिया जा सके.

47 Views