क्या मुंबई में लगेगा लॉकडाउन ? स्टेशनों पर बिहार, यूपी लौटने वालों की संख्या अचानक बढ़ी
देश में एक बार फिर से कोरोना बेकाबू हो गया है. पिछले साल की ही तरह रोजाना संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं. इस बार मरने वालों की संख्या में तेजी से इजाफा देखा जा रहा है.
देश के 8 राज्यों में कोरोना के हालात सबसे खराब हो चुके हैं. जिसमें महाराष्ट्र की स्थिति सबसे खराब है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार आठ राज्यों में कोरोना वायरस के मामलों में तेज़ बढ़ोतरी हुई है और कुल मामलों में से 81.42 प्रतिशत नये मरीज इन्हीं प्रदेशों से हैं. इन आठ राज्यों में, महाराष्ट्र, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, दिल्ली, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, पंजाब और मध्य प्रदेश शामिल हैं.
47 Views

