Night curfew in Odisha: नवीन पटनायक सरकार ने 10 जिलों में लगाया नाइट कर्फ्यू, यहां जानें पूरी गाइडलाइंस

Night curfew in Odisha भुवनेश्वर : ओडिशा में बढ़ते कोरोनावायरस (Coronavirus) मामले को देखते हुए नवीन पटनायक सरकार (Naveen Patnaik Government) ने दस जिलों में नाइट कर्फ्यू (Night curfew) लगाने का ऐलान किया है. यह नाइट कर्फ्यू 5 अप्रैल से अगले आदेश तक लागू है. नाइट कर्फ्यू रात के 10 बजे से सुबह के पांच बजे तक लागू रहेगा. हाल ही में महाराष्ट्र के पुणे में भी नाइट कर्फ्यू की घोषणा की गयी है. पुणे में तो 12 घंटे के लिए नाइट कर्फ्यू लगाया गया है. यहां शाम के 6 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू रहेगा.

ओडिशा के जिन जिलों में नाइट कर्फ्यू लगाया गया है, उनके नाम सुंदरगढ़, झारसुगुड़ा, संबलपुर, बरगढ़, बोलंगीर, नुआपाड़ा, कालाहांडी, नवरंगपुर, कोरापुट और मलकानगिरी हैं. सरकार की ओर से जारी गाइडलाइंस में कहा गया है कि कि नाइट कर्फ्यू के दौरान आवाजाही की इजाजत नहीं होगी. इस दौरान केवल आवश्यक सेवाओं को ही इजाजत दी जायेगी. होली में भी सरकार ने कड़ी पाबंदियां लगायी थी.

56 Views