दिल्ली से करोड़ों के जेवरात चोरी, झारखंड के गिरिडीह से जुड़ें हैं तार, पढ़ें पूरा मामला

Jharkhand Crime News (जमुआ- गिरिडीह) :गत 23 फरवरी, 2021 को दिल्ली के ज्वेलरी शॉप से करोड़ों के जेवरात चोरी कर चंपत हुआ आरोपी अनिल राम को दिल्ली की पुलिस झारखंड के गिरिडीह जिला अंतर्गत जमुआ स्थित पोबी (बरवाडीह) से गिरफ्तार किया है. इस मामले में आरोपी की मां को भी गिरफ्तार किया है. वहीं, चोरी की जेवरात में से 25 लाख रुपये के सोने के जेवरात और रिंग बरामद किया, वहीं आरोपी की मां प्रमिला देवी के पास से 3 सोने का चेन और 122 अंगूठी बरामद हुआ है. इसके अलावा चोरी हुए एक किलोग्राम गोल्ड का अब तक पता नहीं चल पाया है. जमुआ पुलिस के सहयोग से दिल्ली की पुलिस इस मामले के हर पहलुओं की जांच- पड़ताल तेज कर दी है.

क्या है पूरा मामला

दिल्ली DSP अशोक कुमार ने जमुआ में पत्रकारों को बताया कि झारखंड के जमुआ थाना क्षेत्र स्थित पोबी (बरवाडीह) निवासी अनिल राम पिता किशोरी राम ने पिछले 23 फरवरी को दिल्ली के ज्वेलरी दुकान में काम करता था. इस शॉप के सेठ से काफी दोस्ती बना लिया. इस दौरान आरोपी अनिल राम ने करोड़ों रुपये के जेवरात चोरी कर अपना गांव बरवाडही भाग आया था. दुकान से सोने की चोरी होने पर दुकानदार ने दिल्ली थाना में अनिल राम के खिलाफ मामला दर्ज कराया था. थाना में मामला दर्ज होने के बाद पुलिस जांच- पड़ताल में जुट गयी. इस दौरान आरोपी अनिल राम के बारे में सुराग मिला.

69 Views