हैदराबादी ठग और फुरफुरा शरीफ के वाचाल से रहें सतर्क, ममता ने ओवैसी और पीरजादा अब्बास पर बोला हमला

बंगाल चुनाव 2021 Live Rally |अमित शाह-ममता बनर्जी की रैली |मिथुन चक्रवर्ती रोड शो : तीसरे चरण के मतदान से पहले चुनावी घमासान तेज हो गई है. उत्तर बंगाल में ममता बनर्जी ने पीएम मोदी के तृणमूल कांग्रेस को लेकर दिए गए बयान पर पलटवार किया है. ममता ने कहा कि छात्रों को टीएमसी की सरकार बिना गारंटी के10 लाख रुपये की छात्रवृत्ति देगी. ममता की रैली से पहले अमित शाह ने अपने संबोधन में टीएमसी सुप्रीमों ममता बनर्जी की सरकार पर निशाना साधा. अमित शाह ने कहा कि बंगाल में परिवर्तन तय है. इधर, युवा तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष अभिषेक बनर्जी दक्षिण 24 परगना में चार रैली को संबोधित करेंगे. बताया जा रहा है कि टीएमसी ने आने वाले दिनों में ममता और अभिषेक की रैली संख्या में इजाफा करने पर विचार कर रही है. बंगाल चुनाव की हर लेटेस्ट खबर जाननेके लिए पेज पर बने रहिए..

41 Views