NCB ने एजाज खान को किया गिरफ्तार, 8 घंटे तक चली पूछताछ

Ajaz Khan arrested in in drugs case : बिग बॉस फेम एक्टर एजाज खान (Bigg Boss Fame Ajaz Khan) को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने ड्रग मामले में गिरफ़्तार कर लिया हैं. एनसीबी ने अभिनेता एजाज खान से 8 घंटे तक पूछताछ की. आज उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा.

एजाज खान के राजस्थान से मुंबई लौटने के बाद एनसीबी ने उन्हें कल हिरासत में ले लिया था. इसके अलावा एजेंसी ने ड्रग्स सिलसिले में मुंबई के दो ठिकानों पर छापेमारी भी की थी. एक्टर पर बटाटा गैंग का ही हिस्सा होने का आरोप है. इससे पहले मुंबई के सबसे बड़े ड्रग सप्लायर फारूख बटाटा के बेटे शादाब बटाटा को शनिवार को गिरफ्तार किया गया था.

36 Views