उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में आज हिमपात और बारिश होने की संभावना, देश के इन राज्यों में गर्मी बढ़ेगी गर्मी, देखें वीडियो…

नई दिल्ली : उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में रहने वालों को फिलहाल गर्मी से राहत ही मिलने के आसार नजर आ रही है. मौसम विभाग की ओर से दी जा रही जानकारी के अनुसार, उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में एक बार फिर से बारिश के आसार दिखाई दे रहे हैं. वहीं, मैदानी इलाकों में फिलहाल लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है. उधर पूर्वोत्तर भारत में भी मौसम का मिजाज बदलने वाला है. यहां के कई इलाकों में भारी बारिश की आंशका है. दिल्‍ली समेत उत्तर भारत के कई हिस्‍सों में भयंकर गर्मी पड़ सकती है.

उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में शुमार हिमाचल प्रदेश में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है. रविवार रात से ही लाहौल घाटी में हिमपात हो रही है. इसके चलते राज्य में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. लोग को अपने घरों में रहने को मजबूर होना पड़ रहा है. रोहतांग टनल में भी कई बसें फंसी हैं. मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक हिमपात की वजह चसे ट्टान खिसकने के साथ-साथ हिमस्खलन का खतरा भी कई गुणा बढ़ जाता है.

38 Views