मातम में बदली होली की खुशियां, दामोदर नदी में डूबकर करंगपारा के चार बच्चों की मौत, नहाने के दौरान हादसा

बंगाल में होली की सुबह एक हादसे में चार बच्चों की मौत हो गई. घटना से समूचे बंगाल में शोक की लहर दौड़ गई. बताया जाता है दुर्गापुर बैराज के दामोदर नदी में करंगपारा के कुछ बच्चे नहाने पहुंचे थे. इसी दौरान चार बच्चों की डूबकर मौत हो गई. एक मृतक की शिनाख्त अविराज (13) के रूप में की गई है. बाकी तीन मृतकों की पहचान की कोशिश की जा रही है. घटना पर इलाके में मातम है.

नदी के गहरे पानी में जाने से डूब गए बच्चे

बताया जाता है होली खेलकर दामोदर नदी में करंगपारा के कुछ बच्चे नहाने पहुंचे थे. इस दौरान गहरे पानी में जाने के कारण चार बच्चों की मौत हो गई. बच्चों को डूबता देखकर बगल में मौजूद लोगों ने हल्ला शुरू कर दिया. नदी में डूब रहे बच्चों को बचाने की काफी कोशिश की गई. लेकिन, चार बच्चों डूबने से नहीं बचाया जा सका. बाकी बच्चों को इलाज के लिए दुर्गापुर अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

41 Views