सात दिन बाद भी पॉजिटिव आयी रिपोर्ट, तो हर दूसरे दिन होगी जांच, जानिए कोरोना संक्रमितों के डिस्चार्ज की जारी नयी प्रोटोकॉल
स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना मरीजों के डिस्चार्ज के लिए नया प्रोटोकॉल जारी किया गया है. इसे सभी डीसी और सिविल सर्जन, अस्पतालों के सुपरिटेंडेट को भेजा गया है. नये प्रोटोकॉल के मुताबिक, संक्रमित व्यक्ति की पहली जांच सात दिनों के बाद होगी. यदि मरीज एसिम्पटोमैटिक है और सात दिन के बाद हुई जांच में भी पॉजिटिव पाया गया, तो फिर हर अल्टरनेट डे पर जांच करायी जायेगी. ऐसा तब तक होगा, जब तक कि मरीज की रिपोर्ट निगेटिव नहीं आयेगी.
वहीं, यदि सात दिनों बाद रिपोर्ट निगेटिव आने पर मरीज को फौरन डिस्चार्ज किया जायेगा. नये प्रोटोकॉल के अनुसार, डिस्चार्ज के बाद मरीजाें की अगले सात दिनों तक कहीं भी यात्रा करने पर मनाही होगी. उसे सामाजिक संपर्क से दूर भी रहना होगा. अगले सात दिनों तक घर में आराम करना होगा. होम आइसोलेशन में रहनेवाले मरीजों के लिए भी यही प्रोटोकॉल लागू रहेगा. यानी होमआइसोलेशन में रह रहे व्यक्ति की भी रिपोर्ट निगेटिव अाती है, तो उसे अगले सात दिनों तक घर में ही रहना है. इसी तरह का प्रोटोकॉल माइल्ड और प्रीसिम्टोमैटिक मरीजों के लिए भी अपनाने का निर्देश दिया गया है.

