सीरीज जीतने के लिए कल बदले तेवर और रणनीति के साथ भिड़ेगी विराट और माॅर्गन की सेना
Ind vs Eng 3rd ODI Prediction : इंग्लैंड के हाथों दूसरे मैच में करारी हार से सबक लेते हुए भारतीय क्रिकेट टीम रविवार को होने वाले तीसरे और निर्णायक एक दिवसीय मैच में बदले हुए तेवरों और नयी रणनीति के साथ देशवासियों की होली में जीत के रंग भरने के इरादे से मैदान में उतरेगी.
बल्लेबाजों के लिए उपयुक्त पिच पर इंग्लैंड ने पिछले मैच में 20 छक्के लगाकर 337 रन के मुश्किल लक्ष्य को आसान बना डाला . खराब फॉर्म में चल रहे स्पिनर कुलदीप यादव और क्रुणाल पंड्या ने उनका काम आसान कर दिया . भारतीय कप्तान विराट कोहली को रविंद्र जडेजा की इतनी कमी कभी महसूस नहीं हुई होगी जितनी पिछले मैच में .
43 Views

