बांग्लादेश में मतुआ महासंघ के संस्थापक की जन्मस्थली का दौरा करेंगे पीएम मोदी, जानिए बंगाल चुनाव पर कैसे पड़ेगा असर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को दो दिवसीय बांग्लादेश के दौरे के रवाना हो चुके हैं. कोरोना महामारी की शुरुआत के बाद यह उनकी पहली विदेश यात्रा है. उनकी इस यात्रा के कई मायने हैं. यह इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि जिन दो दिनों तक वे बांग्लादेश की यात्रा पर रहेंगे ठीक उसी दौरान पश्चिम बंगाल में पहले चरण का मतदान होगा. पीएम मोदी इसी दौरान बांग्लादेश में मतुआ समुदाय के संस्थापक हरिचंद्र ठाकुर की जन्मस्थली का दौरा करेंगे. कयास यह लगाया रहा है कि पीएम मोदी का मतुआ समुदाय के संस्थापक की जन्मस्थली का दौरा करना पश्चिम बंगाल के चुनाव पर अपनी गहरी छाप छोड़ सकता है.
40 Views

