पहले वनडे में भारत ने इंग्लैंड को दिया 318 रन का लक्ष्य, डेब्यू मैच में क्रुणाल का अर्धशतक

India vs England, Ind vs Eng 1st ODI Live Cricket Score Streaming Online on Hotstar, Star Sports 1 Hindi, 2 and 3 Live, भारत बनाम इंग्लैंड लाइव क्रिकेट स्कोर : भारत और इंग्लैंड के बीच पुणे में आज तीन मैचों के सीरीज का पहला वनडे मुकाबला खेला जा रहा है. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड को जीत के लिए 318 रन का लक्ष्य दिया है. टेस्ट और टी20 के बाद भारत वनडे सीरीज को भी अपने नाम करने के इरादे से उतरा है. वहीं कप्तान मॉर्गन की अगुवाई वाली इंग्लैंड की टीम वनडे सीरीज में जीत के साथ इस दौरे को खत्म करना चाहेगी. भारत और इंग्लैंड के बीच अब तक 100 वनडे मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें टीम इंडिया ने 53 और इंग्लैंड ने 42 मुकाबले अपने नाम किए हैं. इस सीरीज में भी टीम इंडिया का पलड़ा भारी रहेगा. मैच से जुड़ी हर अपडेट के लिए बने रहे Totalindianews.com के साथ…

34 Views