डरा रहे हैं कोरोना के ताजा आंकड़ें, 24 घंटों में करीब 47 हजार नए मामले, 212 लोगों की हुई मौत

  • देश में कोरोना विस्फोट
  • 24 घंटे में 43,846 नए मामले
  • राजस्थान के आठ शहरों में नाइट कर्फ्यू

Coronavirus Explode, Lockdown, Night Curfew, New Guidelines: देश के कई राज्यों में कोरोना वायरस एक बार फिर तेजी से पांव पसार रहा है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के जारी ताजा आंकड़ों में बीते 24 घंटों में भारत में कोरोना के 46,951 मामले सामने आए है. अब तक 21,180 लोग डिस्चार्ज हुए और 212 लोगों की मृत्यु हुई है. महाराष्ट्र में एक दिन में 30,535 नए केस सामने आए. और 99 लोगों की मौत हो गई. वहीं, संक्रमण की दूसरी लहर की आशंका को देखते हुए राजस्थान के आठ शहरों में सोमवार यानी आज से नाइट कर्फ्यू लागू किया जा रहा है.

मध्य प्रदेश के तीन शहरों- इंदौर, भोपाल और जबलपुर में रविवार से 72 घंटे का लॉकडाउन लागू हो गया, जिसके चलते सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है. इस बीच, गुजरात सरकार ने कहा है कि कोरोना के मामले बढ़ने के कारण होली खेलने या किसी समारोह की अनुमति नहीं दी जायेगी, लेकिन सीमित उपस्थिति के साथ ‘होलिका दहन’ की परंपरा का निर्वहन किया जा सकेगा. उन्होंने कहा कि लोगों को भीड़ में एक दूसरे पर रंग डालने की अनुमति नहीं होगी. इसका उल्लंघन करनेवालों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी.

47 Views