असम रैली में बोले पीएम मोदी, एक चायवाला आपके दर्द को नहीं समझेगा तो और कौन समझेगा ?

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए राजनीतिक पार्टियों ने प्रचार तेज कर दिया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज असम पहुंचे औऱ चुनावी रैली को संबोधित किया.

उन्होंने कहा, एक चायवाला, आपके दर्द को नहीं समझेगा तो कौन समझेगा. मैं विश्वास दिलाता हूं कि टी गार्डन्स में काम करने वाले श्रमिक साथियों का जीवन स्तर सुधारने के लिए NDA सरकार का अभियान और तेज किया जाएगा. चबुआ के तो नाम में ही चाय है.यहां रोपा गया चाय का पौधा आज दुनिया में कहां-कहां अपनी सुगंध फैला रहा है, ये हम सभी जानते हैं.

प्रधानमंत्री ने इस सभा में रोजगार का जिक्र किया उन्होंने कहा, असम के नौजवानों को नए अवसर देने के लिए,असम में उद्योगों के लिए बेहतर माहौल बनाने के लिए,असम की महिलाओं को और सशक्त करने के लिए,असम के किसानों की आय बढ़ाने के लिए, भाजपा सरकार निरंतर काम कर रही है.

जैसे मुझे ये गमछा पहनाया गया, मेरे लिए बड़े गर्व और सम्मान का विषय होता है लेकिन कांग्रेस इसका भी मजाक उड़ाती है. आपको याद रखना है कि ये वही कांग्रेस है, जिसने मूल निवासियों को जमीन का अधिकार देने के लिए कभी भी गंभीर कदम नहीं उठाए.

यहां के मूल निवासियों को जमीन के पट्टे देने का काम सर्बानंद जी के नेतृत्व में NDA की सरकार ने ही शुरू किया.कभी देश की सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस, आज सिमटती जा रही है.कारण बिल्कुल साफ है.कांग्रेस में प्रतिभा के प्रति सम्मान नहीं है, सत्ता का लालच सर्वोपरि है. सत्ता के लिए ये किसी का भी साथ ले सकते हैं, किसी का भी साथ दे सकते हैं.

42 Views