महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने दिये संकेत लग सकता है संपूर्ण लॉकडाउन
महाराष्ट्र के बढ़ते कोरोना संक्रमण के आंकड़ों ने देश में कोरोना की दूसरी लहर के संकेत दे दिये हैं. मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने भी अब स्पष्ट कर दिया कि अगर नयी गाइडलांस का लोगों ने पालन नहीं किया तो हमारे पास लॉकडाउन ही विकल्प है.
कोरोना के बढ़ते मामले पर राज्य के मुख्यमंत्री ने चिंता जाहिर करते हुए कहा, कोविड-19 के मामले सितंबर 2020 के स्तर पर पहुंच चुके हैं. अच्छी बात ये है कि हमारे पास इस वक्त वैक्सीन है. हम लोगों को वैक्सीन दे रहे हैं संक्रमण को फैलने से रोकने की पूरी कोशिश की जा रही है. अगर नये नियमों का भी लोग पालन नहीं करेंगे तो सरकार और सख्ती करेगी.
महाराष्ट्र सरकार ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए नये नियम लागू किये हैं 31 मार्च 2021 तक के लिए जारी की गई इस नई गाइडलाइन के मुताबिक, राज्य के सभी ड्रामा थिएटर्स और ऑडिटोरियम में सिर्फ 50 फीसदी क्षमता के साथ उन्हें ऑपरेट किया जाएगा. इसके साथ ही, बिना मास्क के इसके अंदर प्रवेश नहीं दिया जाएगा. साथ ही तामपान के मांपने वाले डिवाइस का इस्तेमाल किया जाएगा, ताकि किसी बुखार वाले व्यक्ति को प्रवेश ना दिया जाए.

