Wonder Woman: मिलिए देश की पहली महिला ट्रक मेकैनिक से, मिनटों में ठीक कर देती हैं भारी भरकम टायर

Wonder Woman, Shanti Devi, First Woman Truck Mechanic: ट्रक मेकैनिक के रूप में आज तक आपने केवल पुरुषों को ही देखा होगा और इस रूप में महिला की कल्‍पना शायद ही कभी की होगी. लेकिन 60 साल की शांति देवी के बारे में जानकर आपको अपनी यह धारणा बदलनी होगी, कि पुरुष प्रधान क्षेत्रों में महिलाएं अपना दमखम नहीं दिखा सकती हैं.

मिनटों में ठीक कर देती हैं ट्रक के बड़े-बड़े टायर्स

दिल्‍ली के बाहरी इलाके में नेशनल हाइवे 4 पर संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर डिपो है, जहां आपको शांति देवी ट्रकों के बीच काम करती दिख जाएंगी. शांति देवी को भारत की पहली महिला मैकेनिक माना जाता है, जो ट्रकों को चुटकियों में ठीक कर देती हैं. ट्रक के बड़े-बड़े टायरों को बदलना उनके लिए बाएं हाथ का काम है.

38 Views