LPG Subsidy News: गैस सिलिंडर का खर्च आपको पड़ेगा 300 रुपये सस्ता, जानें कैसे
LPG Subsidy Update: भारत में घरेलू रसोई गैस (LPG) को बड़े पैमाने पर सब्सिडी मिल रही है. इसकी एक वजह यह है कि सरकार लोगों के ऊपर ज्यादा बोझ डालना नहीं चाहती है. आपको बता देते हैं कि LPG Gas की सब्सिडी अलग अलग राज्य पर आधारित है. पिछले काफी समय से लोगों को खाते में एलपीडी सब्सिडी नहीं आ रही है. इसकी एक वजह सिलिंडर की कीमतों में कमी आना है. लेकिन पिछले कुछ महीनों में एक बार फिर से गैस सिलिंडर के दाम तेजी से बढ़े हैं.
अगर हम सब्सिडी वाले 14.2KG के सिलिंडर की बात करें, तो नवंबर 2020 में 594 रुपये वाले घरेलू गैस सिलिंडर का रेट अब 819 रुपये हो गया है. ऐसे में जिन लोगों को सब्सिडी मिलती रही है, उन्हें यह पैसा मिल सकता है. लेकिन इसकी दूसरी वजह भी है, जिससे आपको सब्सिडी शायद नहीं मिल पा रही हो. और वह है आधार लिंक न होना. अगर आपका आधार खाता बैंक खाते से (जिसमें सब्सिडी आयेगी) लिंक नहीं है, तो आपको तुरंत यह काम करना चाहिए.

