IGNOU Re-Registration January 2021: जनवरी सेशन के लिए एक बार फिर बढ़ी री-रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट, पढ़ें पूरी जानकारी
IGNOU Re-Registration January 2021: इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) ने जनवरी 2021 सेशन के लिए री-रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि एक बार फिर से विस्तारित कर दी है। अब उम्मीदवार 31 मार्च, 2021 तक री-रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। इससे पहले, री-रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 15 मार्च निर्धारित थी। उम्मीदवार, इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट, ignou.ac.in पर जाकर री-रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
इन स्टेप को फॉलो करके कर सकते हैं री-रजिस्ट्रेशन
री-रजिस्ट्रेशन के लिए, कैंडिडेट्स सबसे पहले इग्नू की ऑफिशियल वेबसाइट, ignou.ac.in पर विजिट करें। इसके बाद, होमपेज पर रजिस्टर ऑनलाइन सेक्शन में री-रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें। अब एक नया पेज खुलेगा। यहां इंस्ट्रक्शन को पढ़ें और प्रोसीड फॉर री रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें। अब फिर से आपको एक नए पेज पर लाया जाएगा। यदि आपने पहले से रजिस्ट्रेशन नहीं किया है तो न्यू रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें। अब मांगी गई जानकारी भर कर सबमिट करें। अब आप यूजरनेम और पासवर्ड प्राप्त करेंगे। अपने यूजरनेम और पासवर्ड का उपयोग कर लॉगइन करें और आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी दर्ज कर फोटो व सिग्नेचर अपलोड करें। इसके बाद, शुल्क जमा करें।
बता दें कि जनवरी 2021 सत्र के लिए, आधिकारिक वेबसाइट पर री-रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 1 दिसंबर, 2020 से प्रारंभ की गई थी। अब तक कई बार री-रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि बढ़ाई जा चुकी है। पूर्व में आखिरी तारीख 31 जनवरी, 2021 थी, जिसे विस्तारित कर 15 फरवरी, 2021 किया गया था। इसके बाद, री-रजिस्ट्रेशन की आखिरी तिथि 28 फरवरी निर्धारित की गई। बाद में इस तिथि को भी बढ़ाकर 15 मार्च किया गया और अब इसे 31 मार्च कर दिया गया है।
इसके अलावा, इग्नू में जनवरी 2021 सत्र के लिए बीएड प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया भी जारी है। आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 2 मार्च से शुरू की गई थी। आवेदन की अंतिम तिथि 20 मार्च, 2021 है।

