कोरोना पर दो मापदंड क्यों: चुनावी सभाओं में लाखों की भीड़ तो कहीं मास्क के लिए कट रहे चालान

सार
चुनावी राज्यों में केरल में 30937, तमिलनाडु में 4662, पश्चिम बंगाल में 3139, असम में 272 और पुडुचेरी में 191 लोग कोरोना संक्रमित (रविवार 14 मार्च दोपहर तक)
उत्तराखंड में 583 लोग कोरोना पॉजिटिव जहां चल रहा कुंभ, रोज लाखों लोग कर रहे गंगा स्नान, राज्य सरकार ने कोरोना निगेटिव प्रमाणपत्र दिखाने की बाध्यता हटाई

विस्तार

पूरी दुनिया में कोरोना संक्रमण का खतरा एक बार फिर तेजी से बढ़ रहा है। देश में भी कोरोना पॉजिटिव लोगों की संख्या एक बार फिर दो लाख से ऊपर पहुंच चुकी है। महाराष्ट्र और केरल सहित 15 से ज्यादा राज्यों में कोरोना खतरनाक तरीके से बढ़ रहा है। लेकिन इसके बाद भी कोरोना को लेकर अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग मापदंड दिखाई पड़ रहे हैं। पश्चिम बंगाल, असम सहित पांच चुनावी राज्यों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, योगी आदित्यनाथ, ममता बनर्जी सहित विपक्ष के शीर्ष नेता और किसान रैलियां कर रहे हैं जिसमें लाखों लोगों की भीड़ जुट रही है।

34 Views