बंगाल चुनाव के लिए भाजपा कैंडिडेट्स की तीसरी लिस्ट में केंद्रीय मंत्री, सांसद, अभिनेता-अभिनेत्री और अर्थशास्त्री
कोलकाता : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बंगाल चुनाव 2021 के लिए तीसरे और चौथे चरण के चुनाव में केंद्रीय मंत्री, सांसद, अभिनेता, अभिनेत्री से लेकर डॉक्टर और अर्थशास्त्री तक को टिकट दिया है. भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने रविवार को 63 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की.
तीसरे चरण में 31 और चौथे चरण में 44 सीटों पर मतदान होना है. भाजपा ने इन 75 सीटों में से 63 उम्मीदवार ही उतारे हैं. लिस्ट में केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो के अलावा राज्यसभा सांसद स्वपन दासगुप्ता, लोकसभा के सांसदों नीशीथ प्रमाणिक एवं लॉकेट चटर्जी के नाम शामिल हैं.
38 Views

