दिल्ली-देहरादून शताब्दी एक्सप्रेस में लगी आग, मचा हड़कंप
- नई दिल्ली से देहरादून आ रही शताब्दी एक्सप्रेस में आग लगी
- हादसे में कोई हताहत नहीं
- राहत बचाव कार्य जारी है
Delhi-Dehradun Shatabdi Express fire : शताब्दी एक्सप्रेस की एक बोगी में शनिवार को आग लग गई जिससे हड़कंप मच गया. हालांकि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है.
उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने बताया कि नई दिल्ली से देहरादून आ रही शताब्दी एक्सप्रेस की एक बोगी में कासरो में आग लग गई. हालांकि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. उन्होंने बताया कि आग लगने पर बोगी को अन्य बोगियों से अलग कर दिया गया और यात्रियों को ट्रेन से सकुशल बाहर निकाल लिया गया.
शताब्दी एक्सप्रेस देहरादून स्टेशन पहुंच गई है. बताया जा रहा है बोगी में 30 से अधिक लोग सवार थे. घटना शनिवार दोपहर 12:20 बजे के आसपास की बताई जा रही है.
48 Views

