JMM नहीं लड़ेगी बंगाल में विधानसभा चुनाव, Hemant Soren ने दिया ममता बनर्जी की पार्टी को समर्थन

बंगाल चुनाव से पहले टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी को बड़ी राहत मिली है. हेमंत सोरेन की पार्टी जेएमएम (JMM) ने इलेक्शन में तृणमूल कांग्रेस को सपोर्ट देने का एलान किया है. झामुमो नेता और झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने इस संबध में घोषणा की है.

मीडिया से बातचीत करते हुए हेमंत सोरेन ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष आदरणीय दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी के निर्देशानुसार बंगाल में साम्प्रदायिक ताकतों को रोकने के लिए झामुमो परिवार आगामी चुनाव में ममता बनर्जी (mamata banerjee) की पार्टी को समर्थन देने का निर्णय लिया है. बंगाल में करीब 42 सीट आदिवासी बहुल है.

हेमंत सोरेन ने कहा- ममता बनर्जी को समर्थन देते हुए हेमंत सोरेन ने कहा कि हमारी पार्टी नहीं चाहती है कि बंगाल में संप्रदायिक पार्टी चुनाव जीते, इसलिए हमने टीएमसी को समर्थन दिया है. हेमंत ने आगे कहा कि हम नहीं चाहते हैं कि किसी संप्रदायिक शक्ति की स्थापना हमारे कारण हो.

35 Views