किसान आंदोलन को लेकर लोकसभा अध्यक्ष ने अपने चैंबर में बुलाई सर्वदलीय बैठक, राज्यसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित

Parliament live : संसद में बुधवार को संसदीय दल की बैठक शुरू हो गई है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित करेंगे. इसके साथ ही, पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर संसद में विपक्ष के हंगामे के बावजूद सदन की कार्यवाही शुरू की जाएगी. संसद में सरकार की ओर से पेंशन और बिजली बिल समेत कई विधेयकों को सदन पटल पर रखा जाना है, लेकिन विपक्ष के हंगामे की वजह से उन पर चर्चा नहीं हो पा रही है.

किसान आंदोलन को लेकर लोकसभा अध्यक्ष ने अपने चैंबर में बुलाई सर्वदलीय बैठक

किसान आंदोलन को लेकर सदन में चल रहे हंगामे को लेकर लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला ने अपने चैंबर में सर्वदलीय बैठक की. किसानों के आंदोलन को लेकर संसद में विपक्षी दल के नेताओं ने जमकर हंगामा किया है, जिसकी वजह से राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे और लोकसभा की कार्यवाही को दोपहर 12.30 बजे तक स्थगित करना पड़ा.

36 Views