भारत को लगा चौथा झटका, सचिन-सहवाग की जोड़ी ने किया निराश, INDL 34/4

Road Sefety World Series 2021 रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में चल रहे रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज में आज इंडिया लीजेंड्स और इंग्लैंड लीजेंड्स के बीच भिड़ंत हो रही है. रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में यह मैच खेला जा रहा है. दोनों ही टीमों ने इस साल एक-एक मैच खेले हैं और दोनों ने ही बांग्लादेश को हराया है. भारत ने जहां बांग्लादेश को 10 विकेट से हराया था, वहीं इंग्लैंड ने इसी टीम को 7 विकेट से धोया है. पहले मैच के हीरो वीरेंद्र सहवाग (Virendra Sehwag) रहे थे. उन्होंने 35 गेंद पर 80 रन बनाए थे. उनका पूरा साथ मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) ने दिया था. भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है.

45 Views