महिला दिवस विशेष: इंदिरा गांधी से ममता बनर्जी तक, इन महिलाओं ने बदल दिया राजनीति का नजरिया

वैसे तो उन्हें ‘आधी आबादी’ का दर्जा दिया गया है, लेकिन एक दौर ऐसा भी था, जब उन्हें सिर्फ घर की चारदीवारी में ही कैद रखा जाता था। …लेकिन बदलते वक्त के साथ उन्होंने पुरुष प्रधान समाज की हर जंजीर को तोड़ा और अपने रास्ते में आने वाली हर दीवार ढहा दी। आज ट्रेन से लेकर प्लेन चलाने में महिलाएं किसी से पीछे नहीं हैं और राजनीति में भी उनके योगदान को नकारा नहीं जा सकता। दरअसल, महिलाओं ने देश की आजादी से लेकर सरकार चलाने तक में अहम भूमिका निभाई है। आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस है। ऐसे में हम रूबरू होते हैं उन महिला नेताओं से, जिन्होंने फौलादी इरादों से भारतीय राजनीति का नजरिया ही बदल दिया। साथ ही, हम आपको बताएंगे कि आजादी के बाद कैसे साल-दर-साल राजनीति में भी महिलाओं की भागीदारी बढ़ती चली गई।

 

34 Views