कुछ दिनों की राहत के बाद झटका, आज फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम
तीन दिन की राहत के बाद सरकारी तेल कंपनियों की ओर से आज फिर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि की गई है। आज डीजल की कीमत में 15 से 16 पैसे तक की बढ़ोतरी हुई है, तो वहीं पेट्रोल की कीमत 24 से 25 पैसे तक बढ़ी है।
दिल्ली और मुंबई में पेट्रोल की कीमत अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है। इन दोनों शहरों में पेट्रोल की कीमत अपने सर्वोच्च स्तर पर है। अब दिल्ली में पेट्रोल का दाम 91.17 रुपये जबकि डीजल का दाम 81.47 रुपये पहुंच गया है। वहीं मुंबई में पेट्रोल की कीमत 97.57 रुपये व डीजल की कीमत 88.60 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई है।
जानें प्रमुख महानगरों में कितनी है कीमत
आज दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल और डीजल की कीमत इस प्रकार है।
31 Views

