अंबानी के नाम मिला धमकी भरा खत, लिखा : ‘मुकेश भैया, नीता भाभी, ये तो सिर्फ ट्रेलर है…’

सार

1. संदिग्ध कार से मिली चिट्ठी में साजिश की आशंका।
चिट्ठी में लिखा, ‘ये तो अभी ट्रेलर है, पूरा इंतजाम हो गया है’।
2. गुरुवार को अंबानी के घर के पास विस्फोटकों से भरी संदिग्ध कार मिली।
3. मुकेश अंबानी के घर के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा।

देश में दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के बाहर मिली संदिग्ध कार में मिली चिट्ठी ने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया है। गाड़ी से मिली चिट्ठी ने एक बड़ा खुलासा किया है। सूत्रों के मुताबिक चिट्ठी में लिखा गया है ‘ये तो सिर्फ ट्रेलर है, नीता भाभी, मुकेश भैया, ये तो सिर्फ एक झलक है। अगली बार सामान पूरा होकर वापस आएगा और इंतजाम पूरा हो गया है।’

बता दें कि गुरुवार रात को मुकेश अंबानी के घर के बाहर एक संदिग्ध स्कॉर्पियो पाई गई थी। इस कार में से जिलेटिन की 20 छड़ें मिली थीं। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और मुंबई क्राइम ब्रांच सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। मुंबई पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि गामदेवी पुलिस थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की अनेक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि वाहन के नंबर प्लेट पर जो पंजीकरण नंबर है वह अंबानी की सुरक्षा में लगी एक एसयूवी के ही समान है।

23 Views