ममता बनर्जी को तगड़ा झटका, देबश्री राय तृणमूल छोड़ने की तैयारी में, इस पार्टी में हो सकती हैं शामिल
कोलकाता : ममता बनर्जी और उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस को बंगाल चुनाव से पहले एक और तगड़ा झटका लगने वाला है. दक्षिण 24 परगना के रायदीघी विधानसभा सीट से लगातार दो बार विधायक रहीं एक्ट्रेस से राजनेता बनीं देबश्री राय तृणमूल कांग्रेस को बाय-बाय कहने की तैयारी कर चुकी हैं.
एक बांग्ला वेबसाइट से बातचीत में तृणमूल विधायक देबश्री राय ने कहा कि अब रायदीघी से चुनाव नहीं लड़ना चाहतीं. हालांकि, उन्होंने अभी पार्टी को यह जानकारी नहीं दी है, लेकिन जल्द ही इसके बारे में टीएमसी नेतृत्व को बता देंगी.
28 Views

