एयरपोर्ट पर ब्लैक आउटफिट में शहनाज गिल दिखी बेहद ग्लैमरस, जल्द फिल्मों में आएंगी नजर!

Shehnaz Gill entry in films: पंजाबी एक्ट्रेस और सिंगर शहनाज गिल (Shehnaz Gill) के लाखों चाहने वाले हैं. बिग बॉस 13 में अपने चुलबुले अंदाज से सबका दिल जीतने वाली शहनाज इन दिनों अपने कई सारे प्रोजेक्ट को लेकर बिजी चल रही हैं. हाल ही में एक्ट्रेस के इंस्टाग्राम पर 7 मिलियन फॉलोअर्स हो चुके हैं. इस बीच उन्हें एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया.

शहनाज गिल की कुछ तसवीरें बॉलीवुड सेलेब्स की तस्वीरें खींचने वाले जाने-माने फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं. इसे शेयर कर कैप्शन में लिखा, कई हिट संगीत वीडियो करने के बाद, वह अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए रवाना हुईं. ऐसा कहा जा रहा है वह जल्द ही नेटफ्लिक्स के फिल्म में नजर आ सकती हैं. इन तसवीरों में एक्ट्रेस ब्लैक आउटफिट और व्हाइट शूज पहने दिखी.

इस दौरान उनके हाथ में फूलों का गुलदस्ता भी था. शहनाज ब्लैक आउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रही है. ओपन हेयर में वो बेहद दिलकश दिख रही है. हालांकि पिंकविला की भी खबर के मुताबिक, रिपोर्ट्स हैं कि वो अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग के लिए रवाना हुई हैं. हालांकि, इसे लेकर ऑफिशियल घोषणा नहीं हुई है. वैसे ये खबर जानने के बाद फैंस उन्हें फिल्मों में देखने के लिए जरूर बेताब हो गए होंगे.

 

 

37 Views