बंगाल चुनाव से पहले दक्षिण 24 परगना बना सियासी अखाड़ा, गृहमंत्री अमित शाह के बाद ममता भी भरेंगी हुंकार, देखें
Bengal Vidhan Sabha Chunav 2021, WB Election LIVE Update : पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले दक्षिण 24 परगना राजनीतिक का अखाड़ा बन गया है. आज इसी इलाके में गृहमंत्री अमित शाह और सीएम ममता बनर्जी की रैली आयोजित है. बताया जा रहा है कि दक्षिण 24 परगना में विधानसभा की कुल 31 सीट है, जहां पर बीते दिनों ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने रैली किया था. अभिषेक ने इस रैली में बीजेपी को चैलेंज करते हुए कहा था कि भाजपा यहां एक भी सीट नहीं जीतेगी. बता दें कि बीते सात दिनों में अमित शाह की बंगाल में दूसरी बड़ी जनसभा है. इधर, मुर्शिदाबाद में तृणमूल मंत्री पर हुए हमले के बाद राज्य की खुफिया विभाग अलर्ट हो गई है, जबकि घटनास्थल पर आज सुबेरे सीआईडी की एक टीम भी पहुंची है. Bengal Assembly Election से जुड़े हर अपडेट के लिए पेज पर बने रहिए..
शाह की रैली से पहले शुभेंदु के गाड़ी पर हमला
अमित शाह की रैली साथ पहले शुभेंदु अधिकारी की गाड़ी पर हमला हुआ. अधिकारी के गाड़ी पर देर रात हमला किया गया. वहीं हमले पर बीजेपी सांसद अर्जुन सिंह ने तृणमूल कांग्रेस पर निशाना साधा है.
कोलकाता पहुंचे शाह
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह कोलकाता पहुंच गये हैं. वे यहां पर पार्टी नेताओं के साथ एक मीटिंग करेंगे. इसके बाद शाह दक्षिण 24 परगना में रैली को संबोधित भी करेंगे.

