मोहाली नगर निगम के लिए मतगणना शुरू, कांग्रेस का दबदबा कायम

सार

किसान आंदोलन के बीच पंजाब में हुए नगर निकाय चुनावों में कांग्रेस ने एकतरफा जीत हासिल की है। शिरोमणि अकाली दल भाजपा से अलग होकर दूसरे स्थान पर तो पहुंच गया लेकिन उसे भी करारा झटका लगा है। वहीं, भाजपा को भी भारी नुकसान उठाना पड़ा है। मोहाली सीट के लिए मतगणना शुरू हो चुकी है और इसमें भी पहली सीट कांग्रेस ने जीत ली है। पढ़ें पल पल के अपडेट्स…

विस्तार

कुलजीत कौर कंग को मिली हार

स्त्री अकाली दल की प्रधान कुलजीत कौर कंग हार गई हैं।

वार्ड आठ भी कांग्रेस के हाथ
वार्ड आठ से कांग्रेस के कुलजीत बेदी जीत गए हैं।

वार्ड सात से बलजीत कौर जीतीं
वार्ड नंबर सात से कांग्रेस की बलजीत कौर जीत गई हैं।

वार्ड पांच और छह भी कांग्रेस ने जीते
वार्ड नंबर पांच से कांग्रेस की रुपिंदर रीना जीत गई हैं। वार्ड नंबर छह भी कांग्रेस के खाते में गया है। यहां से कांग्रेस के जसप्रीत गिल को जीत मिली है।

चार में तीन वार्ड कांग्रेस के नाम
वार्ड नंबर तीन से कांग्रेस के दविंदर वालिया और वार्ड नंबर चार से कांग्रेस के राजिंदर राणा जीत गए हैं।

वार्ड नंबर दो से निर्दलीय जीते
मोहाली में वार्ड नंबर एक से कांग्रेस की जसप्रीत कौर जीत गई हैं। वार्ड नंबर दो से निर्दलीय उम्मीदवार मंजीत सेठी को जीत मिली है।

मोहाली सीट की मतगणना शुरू, पहली सीट जीती कांग्रेस
मोहाली नगर निगम की मतगणना गुरुवार सुबह शुरू हो चुकी है। इसमें पहली सीट कांग्रेस ने जीत ली है।

आम आदमी पार्टी हाशिए पर आई
सत्ता का सपना संजोए बैठी आम आदमी पार्टी हाशिये पर आ गई है। इस चुनाव में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का एक बार फिर से जादू चला है। वहीं, किसान आंदोलन का भी सबसे ज्यादा फायदा कांग्रेस को मिला है, क्योंकि कृषि कानूनों के विरोध का बिगुल सबसे पहले कैप्टन ने ही फूंका था।

 

 

43 Views