किसान आंदोलन के बीच पंजाब नगर निकाय चुनाव की मतगणना शुरू, कांग्रेस ने बनाई बढ़त
सार
पंजाब में नगर निकाय चुनाव में उतरे उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला बुधवार को हो जाएगा। मतगणना शुरू हो चुकी है। इस बार चुनाव में 50 प्रतिशत सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। 2302 वार्डों के लिए कुल 9,222 उम्मीदवार मैदान में हैं। पहली बार चुनाव में 2832 निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि 2037 सत्ताधारी कांग्रेस के और 1569 अकाली दल के उम्मीदवार हैं। भाजपा के टिकट पर 1003, आप की ओर से 1606 और बसपा के 160 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। यहां पढ़ें पल-पल के अपडेटस…
मंडी गोबिंदगढ़ के वार्ड नंबर 1 में कांग्रेस की पूजा रानी, वार्ड नंम्बर 2 से कांग्रेस के चरनजीत सिंह, वार्ड नंबर 3 से कांग्रेस की टीना शर्मा और वार्ड नंबर 6 से कांग्रेस के अरविंद सिंगला को जीत मिली है। जलालाबाद के वार्ड नंबर 8 से कांग्रेस पार्टी के राज कुमार डूमड़ा ने विजय प्राप्त की है।
बठिंडा में चार वार्ड कांग्रेस ने जीते
अभी तक बठिंडा के चार वार्डों 1, 3, 4 और 6 के नतीजे आए हैं। सभी से कांग्रेस को जीत मिली है। वार्ड एक से मंजीत कौर संधू, तीन से सिमरनजीत कौर, चार से सुखदीप सिंह और छह से बेअंत सिंह की जीत हुई है।
रायकोट में छह वार्ड कांग्रेस के खाते में
जलालाबाद के वार्ड में 7 से कांग्रेस की नतालिया मुखीजा ने विजयश्री प्राप्त की है। रायकोट के वार्ड नंबर 1 से 6 मे सभी कांग्रेस उम्मीदवार जीत गए हैं। होशियारपुर में कांग्रेस का टिकट कटने के बाद वार्ड नंबर 6 से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ने वाले पंजाब स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कारपोरेशन के वाइस चेयरमैन पंडित ब्रह्म शंकर जिंपा करीब 700 मतों से जीते।
कांग्रेस का दबदबा
फरीदकोट से वार्ड नंबर एक से कांग्रस उम्मीदवार चरनजीत कौर 608 वोट से जीती। बठिंडा के वार्ड नंबर तीन से कांग्रेसी बलजीत कौर विजयी हुई। कपूरथला के वार्ड नं. 1 से कांग्रेस की वीना सलवान जीत गई हैं। जलालाबाद में 7 वार्डों के नतीजे आ चुके हैं जिनमें से 4 अकाली दल ने, 2 कांग्रेस ने और 1 आम आदमी पार्टी ने जीत ली है।
कल आएंगे मोहाली निगम के परिणाम
पंजाब में नगर निकाय चुनाव में मतगणना शुरू हो चुकी है। अमलोह के वार्ड नंम्बर 12 के हुए उपचुनाव में आजाद उम्मीदवार बलतेज सिंह जीत गए हैं। राज्य के 8 नगर निगमों अबोहर, बठिंडा, बटाला, कपूरथला, मोहाली, होशियारपुर, पठानकोट और मोगा में चुनाव हुए हैं। वहीं, मोहाली नगर निगम के दो बूथों पर बुधवार को दोबारा से मतदान होगा। इस कारण मोहाली नगर निगम के नतीजे 18 को आएंगे।
इस बार 50 प्रतिशत सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित
चुनाव में 50 प्रतिशत सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। 2302 वार्डों के लिए कुल 9,222 उम्मीदवार मैदान में हैं। पहली बार चुनाव में 2832 निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि 2037 सत्ताधारी कांग्रेस के और 1569 अकाली दल के उम्मीदवार हैं। भाजपा के टिकट पर 1003, आप की ओर से 1606 और बसपा के 160 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

