Petrol Diesel Price: लगातार सातवें दिन भी बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए कितनी पहुंची कीमत
सरकारी तेल कंपनियों की ओर से लगातार सातवें दिन भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि हुई है। आज डीजल की कीमत में 29 से 30 पैसे तक की बढ़ोतरी हुई है, तो वहीं पेट्रोल की कीमत 25 से 26 पैसे तक बढ़ी है। दिल्ली और मुंबई में पेट्रोल की कीमत अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है। इन दोनों शहरों में पेट्रोल की कीमत अपने सर्वोच्च स्तर पर है। दिल्ली में पेट्रोल का दाम 88.99 जबकि मुंबई में 95.46 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गया है। वहीं, दिल्ली में डीजल 79.35 रुपये तो मुंबई में 86.34 रुपये में मिलेगा। मुंबई में डीजल के दाम अपने उच्चतम स्तर पर हैं। सात दिनों के दौरान पेट्रोल के दाम में 2.06 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल में 2.27 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई।

30 Views

