दिल्लीवालों पर महंगाई की मार, सोमवार से बढ़ जाएंगे घरेलू गैस सिलेंडर के दाम, जानें क्या होगी नई कीमत

सोमवार से दिल्ली वालों की जेब पर महंगाई की मार पड़ने जा रही है। दरअसल राजधानी में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर 50 रुपये महंगा हो जाएगा। नए दाम सोमवार दोपहर 12 बजे के बाद से लागू हो जाएंगे। कीमत बढ़ने के बाद 14.2 किलो वाले सिलेंडर की कीमत 769 रुपये प्रति सिलेंडर हो जाएगी।

 

33 Views