कृषि कानूनों के खिलाफ किसान 18 को रोकेंगे ट्रेनें
स करतारपुर : भारती किसान यूनियन पंजाब की मीटिग जिला प्रधान जसबीर सिंह लिट्टा की अगुआई में करतारपुर में हुई। इस दौरान उन्होंने बताया कि संयुक्त किसान मोर्चे के आह्वान पर भारती किसान यूनियन 18 फरवरी को दोपहर 12 से 4 बजे तक ट्रेनों का चक्का जाम करेगी।
ट्रेनों के चक्का जाम करने का उद्देश्य तीनों कृषि सुधार कानूनों को रद करवाना, जेल में बंद किसानों को रिहा करवाना व किसानों पर दर्ज किए केस रद करवाना है। इस मौके पर सरबजीत सिंह, बहादर सिंह मल्लीयां, चरनजीत सिंह काला खेड़ा, दलबीर सिंह नानकपुर, जसविदर सिंह माना तलवंडी, जोगा सिंह इब्राहिम, सतपाल सिंह सरपंच, बख्शीश सिंह, बलविदर सिंह, सुखजीत सिंह, मोहन सिंह, गुलजार सिंह खस्सन आदि मौजूद थे।
42 Views

