संविधान चौक में दरारः सामने आई बड़ी लापरवाही, कंपनी का था केवल 1 साल का मेंटीनेंस करार!

जालंधर। व्यस्त संविधान चौक (बीएमसी चौक) फ्लाईओवर में दो बड़ी दरारे पड़ने के बाद यहां ट्रैफिक बाधित हो गया है। अब इस मामले में बड़ी लापरवाही सामने आई है। बताया जा रहा है कि फ्लाईओवर का निर्माण करने वाली कंपनी के साथ इंप्रूवमेंट ट्रस्ट ने देखरेख व मेंटीनेंस के लिए महज एक साल कांट्रेक्ट किया था। मामला करीब दस साल पुराना है लेकिन अब प्रशासन इसकी जांच में जुट गया है। जांच के लिए पुराना रिकार्ड निकलवाया जा रहा है। रिकार्ड देखकर ही पता चलेगा कि मेंटीनेंस के लिए महज एक साल का ही ठेका क्यों दिया गया और टेंडर लगने से पहले कितने साल तक का करार किया गया था।

खुद निगम कमिश्नर करणेश शर्मा ने कहा है कि पुल को बने अभी सिर्फ 10 साल हुए हैं। इतने कम समय में सड़क का धंसना बड़ा प्रश्नचिन्ह है। गड़बड़ी मिली तो कंपनी के खिलाफ भी एक्शन हो सकता ह

आम सड़क के लिए भी पांच साल की जवाबदेही

आम सड़क बनने के बाद भी कम से कम पांच साल ठेकेदार की जवाबदेही तय होती है। उसकी मरम्मत का जिम्मा उसके पास होता है। ऐसे में शहर के सबसे व्यस्त मार्ग पर महज एक साल का ठेका किया जाना कई सवाल खड़े करता है। स्थानीय निकाय सरकार ने इस संदर्भ में 2004 में सभी नगर निगमों को पत्र लिख आदेश जारी किया था कि सड़क या हर प्रकार के निर्माण कराने को लेकर उसकी उम्र कितनी होगी, देखरेख कितने साल होगी और कौन करेगा आदि स्पष्टीकरण पहले ही तय होने चाहिए।

डिफेक्ट लायबिलिटी पीरियड हो चुका है खत्म

फ्लाईओवर का निर्माण करने वाली कंपनी एसपी सिंगला एंड कंपनी से इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के साथ हुआ डिफेक्ट लायबिलटी पीरियड खत्म काफी समय पहले ही खत्म हो चुका है। फ्लाईओवर में कोई खराबी आने पर अब कंपनी की जिम्मेवारी नहीं होगी। निगम कमिश्नर ने कंपनी को जांच के लिए बुलाया है और कंपनी इसमें सहयोग कर रही है लेकिन निर्माण से पहले कंपनी के साथ किए करार पर सवाल खड़े हो रहे हैं। ऐसे फ्लाईओवर तो कई दशक तक हिलते तक नहीं हैं और यहां सिर्फ 10 साल में ही फ्लाईओवर में गड़बड़ी सामने आने लगी है।

57 Views