आज सुबह की ताजा खबरें

कोरोना फ्री हो रहा इंडिया! देश के 600 से ज्यादा जिले महामारी के साये से बाहर, ये आंकड़े दे रहे हैं गवाही


Covid-19 in India: दुनिया के तमाम देशों में कोरोना को मात देने के लिए टीककरण किया जा रहा है. वहीं भारत कोरोना से लड़ाई में एक अहम मुकाम पर खड़ा है एक तरफ लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाया जा रहा है तो वहीं दुसरी तरफ देश में कोरोना के मामलों में लागतार कमी देखने को मिल रही है. एक समय भारत को कोरोनावायरस ने अपनी जद में लिया था, जहां देश में इस महामारी से रोज हजार से ज्यादा जानें जा रही थी पर अब कोरोना से होने वाली मौत के मामलों में कमी दर्ज की गई है

फिर सक्रिय हुआ पश्चिमी विक्षोभ, इन राज्यों में होगी बारिश,झारखंड-बिहार में बढ़ेगी ठंड, जानें- कैसा रहेगा यूपी-दिल्ली सहित अन्य राज्यों के मौसम का मौसम

देश के कई हिस्सों में मौसम में एक बार फिर बदलाव नजर आ रहा है. उत्तरी हिमालयी क्षेत्रों में एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय (Winter) हो चुका है जिसके कारण देश के कई क्षेत्रों में बारिश हो सकती है. मौसम विज्ञान की मानें तो (11 February) पश्चिमी विक्षोभ के कारण जम्‍मू कश्‍मीर से लेकर हिमाचल प्रदेश और उत्‍तराखंड के कई इलाकों में बर्फबारी(SnowFall ) और बारिश (Rain) होने के आसार हैं. मौसम से जुड़ी (Delhi NCR, jharkhand, bihar Uttar Pradesh, West Bengal, Madhya pradesh, jammu kashmir Weather updates) हर अपडेट के लिए बने रहें Totalindianews.com के साथ…

पटना. हाइस्कूल और इंटर स्कूलों के शिक्षकों को अध्ययन अवकाश पूरे सेवाकाल में केवल एक बार और केवल एक ही योग्यता में इजाफे के लिए दिया जायेगा. अध्ययन अवकाश उन शिक्षकों को नहीं दिया जायेगा, जिनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई हुई हो और वे निलंबित हुए हों

प्रशांत महासागर में आया शक्तिशाली भूकंप, न्यूजीलैंड से इंडोनेशिया तक के लोग सहमे, सुनामी की चेतावनी

दक्ष‍िण प्रशांत महासागर में शक्तिशाली भूकंप (earthquake) के बाद सुनामी (tsunami) का खतरा बना हुआ है. इसको लेकर चेतावनी भी जारी की गई है. भूकंप की तीव्रता की बात करें तो रेक्टर स्केल पर ये 7.7 मापी गई है. अमेरिकी भूवैज्ञानिक एजेंसी के अनुसार, 7.7 की तीव्रता वाला भूकंप आया जो लॉयल्टी द्वीप समूह से छह मील दक्षिण-पूर्व की गहराई पर केंद्रित था.

इसका असर न्यूजीलैंड से लेकर इंडोनेशिया तक देखा गया. इधर, ऑस्ट्रेलियाई मौसम एजेंसी ने दक्ष‍िण प्रशांत महासागर में 7.7 तीव्रता के भूकंप के कारण सुनामी आने की बात कही है. Bureau of Meteorology, Australia ने लॉर्ड होवे द्वीप के लिए इस भूकंप को खतरा बताया है.

वहीं दूसरी ओर, अमेरिकी सुनामी चेतावनी केंद्र की मानें तो वानूआतू और फिजी में 0.3 से एक मीटर (1 से 3.3 फुट) तक की सुनामी आ सकती है. इसको लेकर चेतावनी जारी की गई है. अबतक प्राप्त जानकारी के अनुसार अभी तक इस भूकंप से किसी तरह के जानमाल की क्षति नहीं हुई है

यूपी में फिर पुलिस पर हमला : छेड़खानी की शिकायत पर पहुंची टीम को दबंगों ने पीटा, दरोगा जख्मी

 

उत्तर प्रदेश में इन दिनों अपराधियों के हौसले बुलंद हैं, दो दिनों के भीतर एक बार फिर बदमाशों ने पुलिस पर हमला कर दिया। यह घटना यूपी के शाहजहांपुर की है, जहां देवी जागरण के दौरान कलान कस्बे में बुधवार रात दबंगों ने एक बच्ची से छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर बच्ची के घरवालों को पीटना शुरू कर दिया। सूचना पाकर थाने से कस्बा इंचार्ज तीन सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंचे तो दबंगों ने उन पर हमला कर दिया। दुस्साहसिक घटना की सूचना मिलते ही मिर्जापुर और परौर थाने की पुलिस भी कलान पहुंच गई। पुलिस पांच आरोपियों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ कर रही है।

 

 

 

 

45 Views