बमियाल सेक्टर में सीमा पर दिखा पाकिस्तानी ड्रोन, फायरिंग के बाद लौटा, बार्डर पर सर्च आपरेशन

पठानकोट/बमियाल। सीमा से सटे जिले पठानकोट के बमियाल सेक्टर में शनिवार रात्रि पाकिस्तान की साइड एक ड्रोन आता हुआ दिखा। इसकी भनक लगते ही सीमावर्ती क्षेत्र के गांव पहाड़ीपुर स्थित बीएसएफ की चौकी  अलर्ट हो गई। जवानों ने ड्रोन को देखने के बाद चार राउंड फायर किए गए। फायरिंग के बाद ड्रोन वापस पाकिस्तान की ओर चला गया।

घटना के बाद पुलिस ने पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत कर दिया है। पुलिस ने रविवार की सुबह सीमा से सटे चार किलोमीटर एरिया में सर्च अभियान चलाकर पूरे क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस थाना नरोट जैमल सिंह के प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह ने पुष्टि करते हुए बताया कि बीएसएफ की ओर से शनिवार को भारत-पाक सीमा पर ड्रोन देखा गया था जिस पर बीएसएफ की ओर से फायरिंग करके ड्रोन को वापस भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस की ओर से संयुक्त आपरेशन शुरू कर दिया गया है।

39 Views