मेसी के ताज में एक और नगीना, रोनाल्डो बने दशक के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनेल मेसी के अपने चमकते हुए ताज में एक और नगीना जुड़ गया है। मौजूदा दौर के ये दोनों खिलाड़ी चुने गए महाद्वीपों के दशक के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक हैं।

रोनाल्डो यूरोप में से दशक के तीन शीर्ष फुटबॉलरों में शामिल किए गए हैं तो वहीं मेसी CONMEBOL के (दक्षिण अमेरिकी देशों के फुटबॉल संघ) दशक के शीर्ष खिलाड़ी चुने गए हैं। दोनों खिलाड़ियों के प्रदर्शन और फुटबॉल में उनके योगदान के लिए फुटबॉल फेडरेशन हिस्ट्री एंड स्टैटिस्टिक्स (IFFHS) ने दशक का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में शामिल किया है। इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर ब्राजील और पीएसजी के सुपरस्टार नेमार हैं।

रियल मैड्रिड के पूर्व स्टार रोनाल्डो दुनिया में सबसे अधिक गोल (763) करने वाले खिलाड़ी बने गए हैं। बीते दिनों रोनाल्डो ने जोसेफ बिकान के 759 गोलों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। पुर्तगाल और जुवेंटस के सुपरस्टार रोनाल्डो ने सबसे अधिक 311 गोल स्पेनिश फुटबॉल क्लब रियल मैड्रिड के लिए किए हैं। वहीं, बार्सिलोना स्टार लियोनल मेसी 721 गोल किए हैं।

 

42 Views