Farmers Chakka Jam Jalandharः पीएपी चौक में किसानों ने की कृषि कानूनों व किसानों पर दर्ज मामले रद करने की मांग

जालंधर, जेएनएन। Farmers Chakka Jam Jalandharः  पीएपी चौक में केंद्र सरकार की ओर से पारित किए गए कृषि सुधार कानून के खिलाफ किसान संगठनों ने जमकर रोष प्रदर्शन किया। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन लक्खोवाल के जिला प्रधान जसवंत सिंह ने बताया कि शनिवार को दोपहर 12 से 3 बजे तक चक्का जाम करने का पूर्व आह्वान किया गया था।

इस बीच शहर के अंदरूनी इलाकों में किसी तरह की बाधा पेश नहीं आने दी गई। उन्होंने केंद्र सरकार से उक्त कानून जल्द से जल्द वापसी करने की मांग रखी।

दोआबा किसान संघर्ष कमेटी के प्रवक्ता गुरप्रीत सिंह ने कहा कि जब तक केंद्र सरकार कृषि सुधार कानून को वापस नहीं लेती तब तक संघर्ष जारी रहेगा। इसके साथ ही उन्होंने 26 जनवरी को ट्रैक्टर परेड के दौरान किसानों पर दर्ज किए गए मामले रद करने की मांग भी रखी। उन्होंने कहा कि किसानों पर साजिश के तहत मामले दर्ज किए गए हैं। जिन्हें जल्द से जल्द रद किया जाना चाहिए।

वहीं, किसानों के चक्का जाम के समर्थन को लेकर शहर मट्रैक्टर रैली निकाली गई। जो विभिन्न इलाकों से होते हुए पीएपी चौक में लगाए गए धरने में शामिल होगी। इस दौरान ट्रैक्टरों पर साउंड लगाकर किसानों ने रोष जताया। इस मौके पर जसपाल सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार ने तानाशाही फरमान जारी करने के बाद इस पर विचार करने की तरफ ध्यान नहीं दिया है।  उन्होंने कहा कि जब तक कृषि कानून रद नहीं होते, तब तक रोष प्रदर्शन इसी प्रकार जारी रहेगा।

38 Views