चंडीगढ़ के सेक्टर-22 में दुकान में लगी आग, जीरकपुर में घर के बाहर खड़ी कार जलकर खाक

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ के सेक्टर-22 स्थित श्याम प्रोविजनल स्टोर में सोमवार तड़के आग लग गई। आग से लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। घटना के बारे में जानकारी देते हुए स्टोर के मालिक ने बताया कि उन्हें सुबह 4:30 बजे आग लगने की सूचना मिली। वह मौके पर पहुंचे तो देखा कि आग से काफी नुकसान हो चुका था। उन्होंने बताया कि आग की वजह से दुकान में 70 से 80 लाख रुपये का सामान जल गया है। इसके अलावा भी काफी नुकसान हुआ है जिसके बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता।

 

31 Views