Varun Dhawan Wedding: वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी की वेन्यू की तस्वीरें हुई वायरल, 1 दिन का किराया सुनकर जाएंगे चौंक
नई दिल्ली l वरुण धवन और नताशा दलाल अलीबाग के मेंशन हाउस में शादी कर रहे हैंl हालिया खबरों के अनुसार इस विला का एक दिन का किराया 4 लाख रुपए हैl वरुण धवन अपनी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ 24 जनवरी को शादी कर रहे हैंl आज उनकी संगीत सेरिमनी हैl इस मौके पर परिवार और कुछ खास दोस्त उपस्थित होंगेl वरुण धवन और नताशा दलाल का परिवार विवाह स्थल पर पहुंच चुका हैl दोनों को उनके घर के बाहर स्पॉट किया गया थाl दोनों अलीबाग के मेंशन हाउस में शादी करने वाले हैंl
द मेंशन हाउस अलीबाग में 25 बेडरूम का एक शानदार विला हैl एक वेबसाइट के अनुसार द मेंशन हाउस का एक दिन का भाड़ा चार से साढ़े 4 लाख रुपए हैl इसमें रहना और खाना फ्री हैl वरुण और नताशा की शादी 3 दिन चलेगीl इसके चलते इस प्रॉपर्टी का वे लगभग 12 लाख रुपए देंगेl अगर प्रॉपर्टी की बात करें तो इसमें एक बहुत बड़ा स्विमिंग पूल और गार्डन एरिया भी हैl इसके अलावा इसके अगल-बगल ग्रीनरी भी है और यहां शांति का वातावरण भी हैl
वरुण धवन की शादी में बॉलीवुड के कुछ चुनिंदा लोग ही पहुंचेंगेl जिनमें आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, करण जौहर, कटरीना कैफ और सलमान खान जैसे नाम शामिल है। ‘हम तुम’ और ‘फना’ जैसी फिल्मों का निर्देशन करने वाले फिल्मकार कुणाल कोहली अपनी पत्नी और बेटी के साथ शुक्रवार शाम अलीबाग के मेंशन हाउस पहुंचे। कुणाल वरुण धवन के चचेरे भाई हैं और शादी के सभी उत्सवों में शामिल होंगे। तीनों को घर के बाहर स्पॉट किया गयाl उन्होंने अपना सामान उतार दिया था और आयोजन स्थल के बाहर इंतजार कर रहे पपराज़ी के लिए पोज भी किया।
वरुण धवन और नताशा दलाल बचपन एक-दूसरे को जानते हैl दोनों का कई वर्षों अफेयर हैl दोनों के परिवार वाले भी एक-दूसरे को लंबे समय से जानते हैl

