Punjab Air Travel Alert: कल से बदल जाएगा जालंधर-दिल्ली फ्लाइट का टाइम, डेढ़ घंटा लेट हुई रवाना

जालंधर। Delhi to Jalandhar Spicejet Flight Timing  15 जनवरी शुक्रवार से दिल्ली-आदमपुर-दिल्ली सेक्टर की फ्लाइट के संचालन समय बदल जाएगा। फ्लाइट मौजूदा समय से एक घंटे की देरी से दिल्ली के लिए रवाना हुआ करेगी। वर्तमान में फ्लाइट का आदमपुर से दिल्ली के लिए उड़ान भरने का समय दोपहर बाद 4:05 बजे निर्धारित है। शुक्रवार से फ्लाइट शाम 5:05 बजे रवाना हुआ करेगी।

इधर, वीरवार को दिल्ली की फ्लाइट अपने निर्धारित समय से लगभग सवा घंटे की देरी से संचालित हो सकी। फ्लाइट का दिल्ली से आदमपुर के लिए उड़ान भरने का समय 2:40 निर्धारित है, लेकिन वीरवार को यह फ्लाइट 3:57 पर टेक आफ कर पाई। फ्लाइट का आदमपुर में लैंड करने का समय 3:45 है, लेकिन फ्लाइट 4:57 बजे आई। फ्लाइट का आदमपुर से दिल्ली के लिए उड़ान भरने का समय 4:05 निर्धारित है, लेकिन यह लगभग वा घंटा देरी से उड़ान भर सकी।

बता दें कि आदमपुर सिविल एयरपोर्ट से दिल्ली की फ्लाइट लाकडाउन के समय करीब आठ महीने तक बंद रही थी। पिछले साल नवंबर में दोबारा शुरू होने के बाद भी अभी तक फ्लाइट का नियमित शेड्यूल नहीं बन पाया है। पहले फ्लाइट रोजाना था। इसके बाद इसे सप्ताह में तीन दिन कर दिया गया था। अभी फ्लाइट फिर से रोजाना किए जाने की चर्चा चल रही थी कि इसे सप्ताह में पांच दिन कर दिया गया है। जालंधर से मुंबई की फ्लाइट पहले ही अस्थायी रूप से बंद कर दी गई है।

सप्ताह में पांच दिन उड़ान

फ्लाइट के संचालन समय में तब्दीली की वजह तकनीकी कारण बताए जा रहे हैं। हालांकि आदमपुर में सर्दी में पड़ने वाली धुंध भी बड़ा कारण बताया जा रहा है। 12 जनवरी से ही दिल्ली-आदमपुर-दिल्ली सेक्टर की फ्लाइट का संचालन सप्ताह के सातों दिनों के लिए शुरू किया गया है। लॉकडाउन खुलने के बाद आदमपुर से दिल्ली की फ्लाइट सप्ताह में तीन दिन (शुक्रवार, शनिवार एवं रविवार) ही संचालित की जा रही थी।

 

39 Views