तमिलनाडु में बस के बिजली लाइन के संपर्क में आने पर 4 जले, 10 अस्पताल में भर्ती
चेन्नई। तमिलनाडु के तंजावुर जिले में एक बस के बिजली ट्रांसमिशन लाइन के संपर्क में आने के बाद कई लोग जल गए और बुरी तरह घायल हो गए। पुलिस ने मंगलवार को कहा कि एक महिला सहित कम से कम चार यात्री बुरी तरह से जल गए, जबकि 10 अन्य लोगों को चोटें आईं हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। यह जानकारी पुलिस ने दी है। इससे पहले भी देश में बस दुर्घटना के कई हादसे हो चुके हैं, जहां तार लटकने के कारण कई हादसे हो चुके हैं।
पुलिस के अनुसार, तंजावुर जिले में लगभग 50 यात्रियों को ले जा रही निजी बस एक लॉरी को ओवरटेक करते समय गड्ढे में गिर गई और वरगुर गांव में लाइव पावर केबल के संपर्क में आ गई। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
32 Views

