जालंधर की डीएवी यूनिवर्सिटी में मनाया लोहड़ी पर्व, स्टूडेंट्स ने सांस्कृतिक कार्यक्रम किए पेश

जालंधर। डीएवी यूनिवर्सिटी में टीचिंग, नान-टीचिंग स्टाफ और स्टूडेंट्स ने शीतकालीन संक्रांति के गुजरने से जुड़ा पारंपरिक त्योहार लोहड़ी मनाने के लिए एक समारोह का आयोजन किया। उत्सव की शुरुआत यूनिवर्सिटी की कार्यवाहक वाईस चांसलर डा. जसबीर ऋषि की ओर से अग्नि प्रज्वल्लित करने के साथ हुई। इस मौके पर कार्यवाहक डीन एकेडमिक्स डा. आरके सेठ सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

कर्मचारियों और छात्रों ने अग्नि के चारों तरफ इकट्ठा होकर मूंगफली, तिल और अन्य खाद्य पदार्थों को अग्नि को भेंट किए। इस मौके पर स्टूडेंट्स ने सभी के कल्याण और समृद्धि के लिए भी प्रार्थना की। समारोह के दौरान प्रतिभागियों ने कोविड-19 प्रोटोकॉल का भी पालन किया। इस अवसर पर यूनिवर्सिटी के छात्रों ने शानदार कार्यक्रम पेश किया। उन्होंने लोक नृत्य, गीत प्रस्तुत किए और एक दूसरे को शुभकामनाएं दीं।

स्टूडेंट्स में लाकडाउन के बाद वापस लौटने की खुशी साफ झलक रही थी। डा. जसबीर ऋषि ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि लोहड़ी गर्मजोशी और बदलाव का त्योहार है। लोहड़ी ने बदलते मौसम और बहार के आने की आहट दी है। डा. जसबीर ने कहा कि त्योहार का मनाया जाना कोविड के बीच अधिक महत्व रखता था। उन्होंने कहा कि हम आशा करते हैं कि लोहड़ी मानव जाति की पीड़ा को समाप्त करेगी और कोविड मुक्त दुनिया को रास्ता देगी।

44 Views