जालंधर में रविवार को बीस इलाकों में आठ घंटे बंद रहेगी बिजली
जालंधर। 11केवी फीडरों की मरम्मत को लेकर शहर के तीस इलाकों में बिजली बंद रहेगी। बिजली इन इलाकों में आठ घंटे बंद रहेगी। 66 केवी फीडर टांडा रोड सब-स्टेशन के अधीन चलते 11केवी फीडर की मरम्मत को लेकर रविवार को सुबह नौ से शाम पांच बजे तक बिजली विभिन्न इलाकों में बंद रहेगी। बिजली शार्प चौंक, न्यू एस्टेट, इंडस्ट्री एरिया, ओल्ड एस्टेट में बिजली बंद रहेगी।
वहीं 312केवी काहनपुर सब स्टेशन के अधीन चलते 11केवी फीडर की मरम्मत को लेकर सुबह 11 से शाम 5 बजे तक कबूलपुर, गऊवाली, कोटला सेखें, रायपुर, पंजाबी बाग, जेजे कालोनी, पठानकोट रोड, भीम नगर में बिजली बंद रहेगी। वहीं, 66केवी सब स्टेशन टांडा रोज एवं मकसूदपुर के अधीन चलते 11केवी फीडर की मरम्मत को लेकर सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक विभिन्न इलाकों में बिजली बंद रहेगी।
इसके अलावा अमन नगर, गोबिंद नगर, शशि नगर, कैलाश नगर, इंडस्ट्री एरिया, इंडस्ट्रीयल एस्टेट में बिजली बंद रहेगी। नार्थ जोन के चीफ इंजीनियर जैन इंद्र दानिया ने कहा कि फीडरों की मरम्मत को लेकर इलाकों में बिजली बंद रहेगी। पैडी सीजन को लेकर पावरकाम तैयारी कर रहा है।

