28 लाख में पाक सीमा से पार करवा दी 46 किलो हेरोइन, फाजिल्का में पूछताछ में किया आरोपितों ने खुलासा

फाजिल्का। स्टेट स्पेशल आपरेशन सेल फाजिल्का की ओर से दो दिन पहले 28 लाख रुपये की ड्रग मनी के साथ गिरफ्तार किए गए दो आरोपितों को अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है। स्टेट स्पेशल आपरेशन सेल के प्रभारी हरजीत सिंह ने बताया कि पूछताछ में आरोपितों ने कबूला कि 28 लाख रुपये लेकर इन्होंने साढ़े 46 किलो हेरोइन पाकिस्तान से बार्डर पार करवा भारत में मंगवाई थी। इनके दो साथी अभी फरार हैं।

उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर गांव मुहार खीवा में रहने वाले संदीप सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो बुधवार को उससे दो लाख रुपये व 25 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इसके बाद गांव ढाब खुशहाल में रहने वाले उसके साथी कृपाल सिंह सेे दो लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद हुई। उसकी निशानदेही पर सेम नालेे के निकट जमीन में दबाए 24 लाख रुपये भी बरामद किए गए।

हेरोइन सहित एक काबू.

उधर थाना वैरोके पुलिस ने 260 ग्राम हेरोइन सहित गुरमीत सिंह निवासी मेघा पंज गराई फिरोजपुर को काबू किया है। जांच अधिकारी केवल कृष्ण ने बताया कि आरोपित को गश्त के दौरान गिरफ्तार किया गया।

34 Views