अमृतसर में कोरोना का कहर जारी, सामने आए 200 नए केस मामले-7 की मौत

अमृतसर: अमृतसर में कोरोना का कहर जारी है। रविवार को यहां अमृतसर से कोरोना के 200 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 7 लोगों की मौत हो गई। खबर के मुताबिक अब यहां मरीजों की कुल संख्या 6469 हो गई है, जबकि एक्टिव केस 1420 है। वहीं अब तक 256 लोग इस बीमारी से अपनी जान गंवा चुके हैं। इस बीच राहत की खबर यह है कि 4793 मरीज ठीक होकर अपने घरों को लौट गए हैं।

39 Views