जालन्धर : व्यक्ति ने संदिग्ध अवस्था में फंदा लगा कर जान दी
जालन्धर : प्राइम पंजाब
जिला जालन्धर के कस्बा गोराया में एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार गोराया के वार्ड नंबर -6 में रहते एक व्यक्ति रमेश प्रताम नाम के व्यक्ति ने संदिग्ध हालात में अपनी जान दे दी। जानकारी देते हुए 25 वर्षीय मृतक रमेश प्रताप उर्फ सोनू की पत्नी पूनम ने बताया कि उसके पति सोनू के किसी महिला के साथ कथित अवैध संबंध थे।
कुछ दिन पहले उसने दोनों को एक साथ काबू कर लिया था। जिसके बाद हंगामा हो गया। उसने आरोप लगाया उक्त लडक़ी उसके पति को केस में फसांने की धमकियां दे रही थी, जिस कारण उसका पति काफी परेशान था। गुरुवार को वह अपने पति के कमरे में आई तो पति ने कमरे में पंखे से फंदा से लटका हुआ था।
पूनम ने बताया कि पड़ोसियों की मदद से उसे उतार कर एक प्राइवेट निजी अस्पताल में ले जाया गया। पर डाक्टरों ने मृत करार दे दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

