अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को कया मिला वेल जा जेल पढ़ें………………..
मुंबई-
अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को ड्रज्स मामले में गिरफतारी हुई थी। उसे आज रिमांड खत्म होने के बाद एनसीबी ने दोबारा अदालत के सामने पेश किया। ये पेशी आनलाइन हुई। रिया के वकील ने उसकी जमानत की अर्जी लगाई हुई थी। जिसके पक्ष में उसने दलीलें पेश की। वहीं एनसीबी ने रिया को जमानत दिए जाने का विरोध किया। एनसीबी ने रिया की जमानत अर्जी का विरोध करते हुए कहा था कि इससे केस प्रभावित होगा. रिया के खिलाफ जमानती धाराएं लगी हैं लेकिन एनसीबी ने जमानत का विरोध करते हुए जो पुख्ता दलीलें दी वो कोर्ट ने मान ली। दोनों पक्षों की वहस सुनने के बाद कोर्ट ने रिया को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। बता दें कि इससे ठीक पहले एनसीबी के अधिकारी ने बताया कि एजेंसी रिया चक्रवर्ती की रिमांड की मांग नहीं करेगी। एजेंसी न्यायिक हिरासत में भेजे जाने की मांग करेगी।


